फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A micro-plan will be prepared for dengue prevention.

Jhansi News: डेंगू से बचाव के लिए बनाया जाएगा माइक्रोप्लान

Fri, 25 Sep 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A micro-plan will be prepared for dengue prevention.
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
ललितपुर। अक्तूबर में होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंतर्विभागीय बैठक हुई। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।
उन्होंने सभी विभागों को अपनी गतिविधियों का माइक्रोप्लान समय से तैयार करने को कहा। जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने पीपीटी के माध्यम से विभागों के उत्तरदायित्वों को समझाया। उन्होंने जनमानस को खुले में साफ पानी इकट्ठा न होने देने की अपील की, क्योंकि इसमें डेंगू के मच्छर पनपते हैं। पंचायती राज और नगर विकास विभागों को हाई-रिस्क गांवों और वार्डों की सूची दी गई। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह चौहान ने पिछले अभियानों की कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी उच्च गुणवत्ता के साथ फील्ड एक्टिविटी सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य राज्य स्तर पर जनपद की फीडबैक और रैंकिंग सर्वोच्च बनाए रखना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

चिह्नित हाई-रिस्क क्षेत्रों में रुके पानी की निकासी प्राथमिकता पर करने को कहा गया। नालियों की सघन सफाई, जलभराव वाले गड्ढों को मिट्टी से भरना भी इसमें शामिल है। मच्छरों के आश्रय स्थलों को नष्ट करने के लिए झाड़ियों की कटाई के निर्देश दिए गए। लार्वानाशक दवाओं और एंटी-लार्वा केमिकल का नियमित छिड़काव करने को भी कहा गया। बैठक में नोडल वीबीडी आरएन सोनी, नोडल शहरी राजेश भारती, एपिडेमियोलॉजिस्ट देशराज और डीसीपीएम गणेश टेगुरिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed