फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A married woman going to her maternal home with her husband died in a road accident

Jhansi News: पति के साथ मायके जा रही विवाहिता की सड़क हादसे में मौत

Mon, 25 Aug 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A married woman going to her maternal home with her husband died in a road accident

विज्ञापन




झांसी। चिरगांव के पहाड़ी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार रानू (32) पत्नी कमल कुशवाहा को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। वह अपने पति के साथ मायके जा रही थी। पुलिस वाहन चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।


थाना बड़ागांव के छपरा गांव निवासी रानू का मायका चिरगांव के निरौना गांव में है। परिजनों का कहना है रानू के मायके में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने वह पति कमल और दोनों बेटों के साथ बाइक से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जैसे ही वह लोग चिरगांव के पहाड़ी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रानू बाइक से नीचे गिर गई और वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। पति एवं बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मुताबिक सीसीटीवी के जरिए वाहन चालक को तलाशा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed