फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A man fell for the promise of a 20% daily return from the stock market and lost Rs 13 lakh.

Jhansi News: शेयर मार्केट से रोजाना बीस फीसदी रिटर्न मिलने के झांसे में आकर गंवाए 13 लाख

Thu, 13 Nov 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A man fell for the promise of a 20% daily return from the stock market and lost Rs 13 lakh.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शेयर मार्केट में निवेश कर रोजाना बीस फीसदी का मोटा रिटर्न दिलाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने मऊरानीपुर के अल्याई मोहल्ला निवासी यश कटारे को 13.03 लाख रुपये की चपत लगा दी। रकम वापस न मिलने पर उनको ठगी का अहसास हुआ। पैसा गंवाने के बाद साइबर थाना पहुंचकर उन्होंने अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यश कटारे ने पुलिस को बताया कि मां के गंभीर रूप से बीमार होने पर वह नौकरी छोड़कर गांव लौट आया। पिछले साल उसने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए डीमैट खाता खोला था। मनी कंट्रोल एप के जरिये वह आस्था ट्रेड के व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में चीफ इन्वेंस्टमेंट ऑफिसर के तौर पर आरव गुप्ता का नाम लिखा था। ग्रुप चैट में बताया गया कि वर्ल्ड फाइनेंस चैलेंज का इलेक्शन हो रहा है। वोटिंग करने वाले को पुरस्कार धनराशि के साथ उसका एचएनआई अकांउट खुलेगा। यश को वोटिंग करने पर 3000 रुपये का रिवार्ड प्वाइंट मिलने के साथ एचएनएस खाता भी खोल दिया गया। यह खाता आस्था ट्रेड ने खोला। ट्रेड करने पर उसे रोजाना 15-20 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया गया।
विज्ञापन




बहकावे में आकर यश ने 26 अक्तूबर तक कुल 13,03,800 रुपये जमा कर दिए। यह पैसा छह अलग-अलग बैंक शाखाओं में ऑनलाइन जमा कराए गए। जब कुछ दिनों बाद पैसा निकालना चाहा तो रकम वापस नहीं मिली। पड़ताल करने पर आस्था ट्रेड का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। कई अन्य लोगों के साथ भी यह फर्जीवाड़ा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed