फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A laser show and an 80-foot effigy will be the highlights of the Vijayadashami festival.

Jhansi News: लेजर शो और 80 फीट के पुतले होंगे विजयदशमी महोत्सव का आकर्षण

Wed, 14 Oct 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A laser show and an 80-foot effigy will be the highlights of the Vijayadashami festival.
झांसी। बुंदेलखंड दशहरा कमेटी का विजयदशमी महोत्सव 20 अक्तूबर को मुक्ताकाशी मंच के समीप दशहरा मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी कमेटी के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा व कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने संयुक्त रूप से एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के मुख्य आकर्षण भव्य आतिशबाजी व लेजर शो होंगे। बताया कि यह आयोजन समिति का 50वां महोत्सव व स्वर्ण जयंती वर्ष है, इसे यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। प्रभु श्रीराम की बरात 20 अक्तूबर की दोपहर तीन बजे जानकीपुरम स्थित मंदिर से प्रारंभ होगी एवं जेएमके के संचालक राकेश बघेल पूजन कर बरात को रवाना करेंगे। बरात बलवीर कुशवाहा व राजेश साहू के नेतृत्व में दशहरा मैदान पहुंचेगी। कमेटी के सदस्य संजय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं मार्गदर्शक दिनेशचंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान आलोक कनकने, महेश अग्रवाल रेमंड, सोमकांत निगम, संजय पटवारी, संजय झां, जितेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

बॉक्स-
महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
महोत्सव में 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजे रंगोली, फैंसी ड्रेस, मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल में सीमा जीतू सोनी, ऊषा मुन्नालाल सेन, ऊषा जगरूप सचान, प्रियंका नितिन साहू, रजनी मुकेश गुप्ता, स्वाती विकल्प जैन शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स-
400 फीट लंबी सोने की लंका रहेगी आकर्षण का केंद्र
दशहरा मैदान में शाम छह बजे आतिशबाजी प्रतियोगिता होगी, इसमें 400 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची सोने की लंका विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही लाइट एवं साउंड शो व हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी। आतिशबाजी के बाद रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के लगभग 80 फीट ऊंचे पुतलों का विद्युत दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed