{"_id":"600c6f518ebc3e3195368a2a","slug":"a-girls-kidnapping-information-grp-down-from-train-to-yuwati-jhansi-news-jhs186832081","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन से किशोरी को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन से किशोरी को उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जीआरपी ने मुंबई से दिल्ली एक युवक से मिलने जा रही किशोरी को पंजाब मेल से झांसी में उतार लिया। मुंबई के एक थाने में उसके अपहरण की सूचना दर्ज कराई गई थी। मुंबई पुलिस के झांसी आने पर उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया।
जीआरपी को मुंबई पुलिस से सूचना मिली की एक किशोरी का अपहरण करके उसे पंजाब मेल से ले जाया जा रहा है। किशोरी डी कोच की सीट नंबर 69 पर यात्रा कर रही है। ट्रेन के झांसी आने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार, विकास सेंगर, राजकुमारी के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी के मिलने पर उसे कोच से उतार लिया गया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी एक युवक से मिलने दिल्ली जा रही थी। उसके मिलने की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई। सूचना पर मुंबई के ठाणे क्षेत्र के मुब्रा थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक योगेश काकड़, मुख्य आरक्षी महापुरे, शेख व महिला आरक्षी जाधव झांसी आ गईं। आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी को मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रवेश परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने घर छोड़ा
झांसी। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में फेल होनेे पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक छात्र घर छोड़ आया। स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर एक 13 वर्षीय छात्र इधर- उधर भटक रहा था। तभी आरपीएफ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत को वह मिल गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में फेल हो गया। इस पर उसकी मां ने डांट लगा दी, जिससे क्षुब्ध होकर वह घर छोड़कर चला आया। उसने अपना पता ग्वालियर के मुरार क्षेत्र के त्यागी नगर निवासी बताया है। छात्र को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।