फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A fan fell on a female caretaker in the district hospital, narrowly survived

Jhansi News: जिला अस्पताल में महिला तीमारदार पर गिरा पंखा, बाल-बाल बची

Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
A fan fell on a female caretaker in the district hospital, narrowly survived
ललितपुर। जिला अस्पताल में वार्ड में भर्ती और पलंग पर लेटे पति के पास बैठी महिला पर छत पर लगा पंखा गिर गया। वह बाल-बाल बच गई। कोतवाली अंतर्गत गांव सिलगन निवासी लक्ष्मी चंदेल (30) का पति राहुल चंदेल सोमवार को बाइक फिसलने से घायल हो जाने के बाद जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में पलंग नंबर 37 पर भर्ती था। बुधवार सुबह वह अस्पताल में पलंग पर लेटा था। जबकि पत्नी लक्ष्मी पलंग के पास बैठी थी। इस दौरान ऊपर छत पर लगा पंखा अचानक से हुक से टूटकर लक्ष्मी पर गिर गया। यह देखकर वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सभी भागकर लक्ष्मी के पास पहुंचे और पंखा उठाकर अलग किया। पंखा गिरने से लक्ष्मी की गर्दन और पीठ में मामूली चोट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed