फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A class 12 student going to take the exam was crushed by a speeding truck and died

Jhansi News: परीक्षा देने जा रहे 12वीं के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A class 12 student going to take the exam was crushed by a speeding truck and died

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 12वीं की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र को झांसी-कानपुर हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।

उरई के सरसोती गांव निवासी धर्मेंद्र का मझला पुत्र बॉबी अहिरवार (19) स्थानीय विद्यालय में 12वीं का छात्र था। झांसी में दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में उसका परीक्षा केंद्र था। बुधवार को अंग्रेजी की परीक्षा देने अपने दोस्त आशीष के साथ वह बाइक से घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए दोनों जैसे ही नवाबाद के अंसल कॉलोनी के पास पहुंचे, उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। बॉबी सीधे सिर के बल सड़क पर गिरा। ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। आशीष भी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही बजरंग पुलिस चौकी प्रभारी संतप्रकाश त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष की हालत नाजुक बताई जा रही। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पिता धर्मेंद्र उरई में रहकर प्राइवेट काम करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed