फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A bus full of baraatis overturned after a tyre burst, 20 injured including three innocent children

Jhansi News: टायर फटने से बरातियों से भरी बस पलटी, तीन मासूम सहित 20 घायल

Sat, 07 Jun 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A bus full of baraatis overturned after a tyre burst, 20 injured including three innocent children

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के पास दिनारा (मध्य प्रदेश) में बरातियों से भरी मिनी बस अगला टायर फटने से अंनियंत्रित होकर पलट गई। बरात रक्सा के डेली गांव आ रही थी। हादसे में 20 बराती घायल हो गए, इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पांच बरातियों की हालत नाजुक बनी हुई है।


शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के नैनसारा गांव निवासी पप्पू के दो पुत्र विक्रम और उदल की बरात बृहस्पतिवार को डेली गांव निवासी कोमल आदिवासी के घर जा रही थी। परिवार एवं गांव के करीब 30 लोग एक मिनी बस में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बरात जैसे ही दिनारा गांव के पास पहुंची, बस का अगला टायर फट गया। इससे बस पलट गई और उसमें सवार बराती उसके नीचे दब गए। उनके बीच चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। मौसम (10), राज (7) बलवीर (6) ईश्वर लाल (40) मिथुन (30) प्रिंस (16) पिंकू (13) नरेंद्र (16) रोशन (18) सुखदेव (17) संतोष (18) आशु (17) रामबाबू (24) राम निवास (17) छोटू (27) बंटी (37) सागर (27) भोला (18) सभी निवासी शिवपुरी समेत अन्य घायल हो गए। वहीं, नरेंद्र, संतोष, राम निवास, रामबाबू एवं बंटी को अधिक चोट आने से उनकी हालत नाजुक है। दिनारा टाउन निरीक्षक अमित चतुर्वेदी के मुताबिक घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed