{"_id":"24-52995","slug":"Jhansi-52995-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभा यात्रा निकाल कर रानी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभा यात्रा निकाल कर रानी को किया याद
Jhansi
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई जन्म दिवस समारोह महा समिति की ओर से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव से दो दिन पूर्व रविवार को रानीमहल से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस की व्यवस्था न होने पर जगह-जगह जाम की स्थिति भी बनी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ विनोद यादव, नगर आयुक्त अरूण प्रकाश और उप शिक्षा निदेशक नीना उदैनिया ने वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण व हरी झंडी दिखा कर यात्रा की शुरूआत की। शोभायात्रा रानी महल से शुरू होकर सिंधी तिराहा, कोतवाली, गंदीगर टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाषगंज से होते हुए रानी महल पर ही आकर खत्म हुई। यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर गुलाम गौस खां, तात्या टोपे, खुदा बक्स, बहादुर शाह जफर सहित हैंड ठेलों पर नाना जी पेशेवर, चंद्रशेखर आजाद, सभाष चंद्र बोस के रूप में सजे बच्चे थे।
भारतमाता भी वीराजमान थी। शोभायात्रा में बैंडबाजे के बीच देशभक्ति की धुन बज रही थी। इसके पीछे घोड़ों पर सवार होकर रानी लक्ष्मी बाई, सुंदर, मुंदर चल रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। यात्रा में ज्ञान स्थली बालिका इंटर कॉलेज, ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कॉलेज, कुलदीप सरस्वती विा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित बीआईसी के स्काउट गाइड के बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे और रानी के जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी अर्चना गुप्ता, संजय पटवारी, कैलाश चंद्र जैन, अर्पणा श्रीवास्तव, केसी ऑनियाल, अखिलेश पांडेय, महेश साहू, डॉ गौरीशंकर उपाध्याय, महेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।