{"_id":"24-51874","slug":"Jhansi-51874-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से बनाएं एक आदर्श ग्राम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से बनाएं एक आदर्श ग्राम
Jhansi
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संतृप्तीकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत- प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। यदि कार्य में कोताही बरती गई तो संबंधित खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी अनुराग यादव ने विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्य के साथ जनपद में संचालित भारत सरकार एवं शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं/ कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि ब्लाक में एक ग्राम मनरेगा के तहत आदर्श ग्राम बनाए जाएं।
उन्होंने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि गांवों में मनरेगा के जरिए बेहद कम कार्य हुए हैं और प्रगति बेहद असंतोषजनक है। उन्होंने कहा कि सोशल आडिट के अंतर्गत एक पंचायत को वर्ष 2013-14 में कितना कार्य मिला और कितना भुगतान किया गया, उसकी पंचायत भवन पर बाल पेंटिंग कराएं। सभी बीडीओ अपने ब्लाक में पांच परियोजनाएं चिह्नित करेंगे, जो सबसे खराब हाें। इसमें खेत तालाब योजना शामिल नहीं होगी। उन्होंने तालाबों के जीर्णोद्धार, इंदिरा आवास योजना, राज्य वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि के व्यय, समाजवादी पेंशन आदि की समीक्षा की।
इस मौके पर सीडीओ संजय कुमार, उपायुक्त मनरेगा (श्रम व रोजगार) विकास, सभी खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।