फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एक माह तक जम्मू जाने वाली गाड़ियों में आरक्षण नहीं

एक माह तक जम्मू जाने वाली गाड़ियों में आरक्षण नहीं

Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। इस भीषण गर्मी में भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही हैं। हालांकि, यात्रा का मन बना चुके लोगों के लिए ट्रेन का आरक्षण बाधा बन रहा है। स्थिति यह है कि अगले एक माह तक जम्मू जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। वहीं, साधारण टिकट पर आम दिनों की अपेक्षा जम्मू जाने वाले यात्रियों में दोगुनी वृद्धि हुई है। यात्रियों की इस भीड़ की वजह से जम्मू जाने वाले सैनिकों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

झांसी से जम्मू के लिए प्रतिदिन दो ट्रेनें इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली 2919 मालवा एक्सप्रेस व पुणे से जम्मू तवी जाने वाली 1077 झेलम एक्सप्रेस उपलब्ध हैं। इसके अलावा मंगलौर से जम्मू तवी जाने वाली 6687 नवयुग एक्सप्रेस बुधवार, कन्याकुमारी से जम्मूतवी जाने वाली 6317 हिमसागर एक्सप्रेस रविवार, 1449 जबलपुर- जम्मूतवी मंगलवार, चेन्नई से जम्मू तवी जाने वाली 6031 अंडमान एक्सप्रेस सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार व 2549 दुर्ग जम्मू तवी एक्सप्रेस बुधवार को गुजरती है। इस बार बड़ी संख्या में यात्रियों के अमरनाथ जाने से जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों में तीस दिनों तक आरक्षण फुल चल रहा है। झेलम व मालवा एक्सप्रेस की बात करें तो अगले बीस दिन तक स्लीपर कोच में ढाई सौ के इर्द गिर्द, थर्ड एसी में पचास से साठ व सेकेंड एसी में पंद्रह से बीस वेटिंग चल रही है। स्लीपर कोचों में तो एक दो वेटिंग खिसकना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद सौ से डेढ़ सौ यात्री रोजाना वेटिंग ले रहे हैं। वह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि चार्ट बनने पर उनका आरक्षण क्लीयर हो जाएगा। आरक्षण क्लीयर नहीं हुआ तो कोच में घुसने की अनुमति तो मिल ही जाएगी। वहीं, जम्मू के लिए जनरल टिकटों की भी मांग बढ़ गई हैं। आम दिनों में जहां तीस से चालीस टिकट बिकते थे, इन दिनों उनकी संख्या सौ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed