{"_id":"24-48651","slug":"Jhansi-48651-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीरियर शोरूम में आग से लाखों का माल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटीरियर शोरूम में आग से लाखों का माल नष्ट
Jhansi
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार पूर्वाह्न कचहरी चौराहा स्थित फर्निशिंग इंटीरियर के शोरूम में आग लग गई, जिससे करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
नवाबाद थानांतर्गत जानकी पुरम् निवासी रमेश चंद्र गुप्ता की पुत्री उदीता गुप्ता कचहरी चौराहा पर इंटीरियर टच नामक शोरूम का संचालन करती हैं। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे एकाएक शोरूम की दूसरी मंजिल पर लगे एसी से धुआं निकलने लगा। जब तक शोरूम कर्मी कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल हो गई। शोरूम संचालिका ने तुरंत दमकल को सूचना देकर कर्मियों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। संचालिका ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी।