{"_id":"24-48232","slug":"Jhansi-48232-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड: प्रदेश में 8,418 ने कराई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड: प्रदेश में 8,418 ने कराई काउंसलिंग
Jhansi
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के ग्यारह शहरों के 22 सेंटरों पर बीएड काउंसलिंग के बारहवें दिन एक लाख 33 हजार एक से एक लाख 53 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया, जिनमें से 8,418 अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने के लिए अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचे। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 262 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 663 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी थी। सुबह टोकन वितरण के दौरान 266 अभ्यर्थियों ने टोकन प्राप्त किए, जबकि 397 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बाद में 262 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई। प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि काउंसलिंग की शुरूआत से अभी तक जो भी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं, वे सोमवार को आकर काउंसलिंग करा सकते हैं।
चार केंद्रों पर डाउन रहा सरवर
झांसी। शनिवार को प्रदेश के चार केंद्रों पर सरवर ने अभ्यर्थियों को खासा परेशान किया। फैजाबाद, गोरखपुर, बरेली और लखनऊ में सरवर डाउन रहने के चलते काउंसलिंग देर से शुरू हुई। फैजाबाद में स्थिति बहुत गंभीर रही, यहां काउंसलिंग अपराह्न दो बजे से शुरू हो सकी।
विज्ञापन
29 तक भर सकते च्वॉइस
झांसी। 25, 26, 27, 28 जून को काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों के पास 29 जून की रात बारह बजे तक कॉलेज की च्वॉॅॅइस भरने का समय है। 30 जून को उन्हें कॉॅलेज एलाट कर दिए जाएंगे।
30 को 551 की होगी काउंसलिंग
झांसी। राज्य काउंसलिंग सह समन्वयक सुनील काबिया के मुताबिक सोमवार को प्रदेश भर में एक लाख 53 हजार एक से एक लाख सत्तर हजार रैंक तक के 17 हजार अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इस रैंक के 551 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।