फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   साई लखनऊ व दानापुर की एकतरफा जीत

साई लखनऊ व दानापुर की एकतरफा जीत

Wed, 29 Jan 2014 05:49 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 29 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विनोद खंडकर अंडर - 21 अखिल भारतीय गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी दानापुर, बिहार और साई लखनऊ ने अपने- अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जहां एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं स्पोर्ट्स हॉस्टल धार की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में एलवीएम अकादमी की टीम को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल मैदान में मंगलवार को पहले मैच में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी दानापुर, बिहार के खिलाड़ियों ने हॉकी नर्सरी क्लब मुरादाबाद पर प्रारंभ से ही शिकंजा कस लिया था। छोटे- छोटे पास के माध्यम से बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया। आपसी सामंजस्य के अभाव में 14 वें मिनट में मुरादाबाद को आत्मघाती गोल झेलना पड़ा। दानापुर के अंसलीम ने 38 वें मिनट में मैदानी गोल कर 2-0 की बढ़त बना दी। इसके बाद नावेल ने दो, नवीन मिंज ने पेनाल्टी कार्नर से एक तथा अंसलीम ने एक मैदानी गोल दागकर 6-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में मुरादाबाद की टीम की ओर से एकमात्र गोल अली खान ने किया। मैच 6-1 से जीत कर दानापुर की टीम अगले दौर में प्रवेश कर गई। मैच में दानापुर को छह एवं मुरादाबाद की टीम को पांच पेनाल्टी कार्नर मिले। मैच के अंपायर अल्ताफ जावेद एवं एम जावेद थे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में साई लखनऊ ने शाहबाद मरकंडे हरियाणा की टीम को एकतरफा 8 - 0 से पराजित किया। लखनऊ के खिलाड़ियों द्वारा गेंद को अधिकांश समय अपनी गिरफ्त में लेने के कारण इस मैच में अधिक रोमांच देखने को नहीं मिला। मैच के चौथे ही मिनट में साई लखनऊ के लिए पहला गोल अजय यादव ने किया। 26 वें मिनट में दयानंद सिंह ने दूसरा, 30 वें मिनट में सुमित कुमार ने तीसरा गोल दागा। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में फैज सनवर ने गेंद जाल में डाल कर अपनी टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी लखनऊ की टीम का आक्रामक रुख जारी रखा। 47 वें मिनट में संदीप सिंह ने पांचवां, 49 वें मिनट में इश्तियाक हुसैन ने छठा, दयानंद सिंह ने 52 वें मिनट में सातवां एवं नीतीश ने 69 वें मिनट में आठवां गोल किया। इस मैच के अंपायर अनुराग एवं अमृत पाल सिंह सिद्धू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलवीएम झांसी एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल धार के मध्य हुआ दिन का तीसरा मैच बेहद रोमांचक रहा। पिछले प्रदर्शन क ो दोहराते हुए धार ने इस मैच में भी शुरूआत से ही बढ़त बना ली थी। टीम की ओर से संजय ने पहला गोल चौथे ही मिनट में कर दिया। इसके बाद गेंद को कब्जा में लेेने के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। दूसरे हाफ क ी शुरूआत में धार के मिंटू ने दूसरा गोल कर मैच को एकतरफा बनाने की कोशिश की। इस दौरान दर्शकों के समर्थन से उत्साहित स्थानीय टीम एलवीएम अकादमी के दीपेंद्र ने 64 वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल कर बढ़त को कम करने की कोशिश की। लेकिन, धार के शानदार प्रदर्शन से एलवीएम और गोल करने में सफल नहीं हो सकी। नतीजा 2-1 से धार के पक्ष में गया। मैच में अंपायर मोहम्मद शारीक एवं अभिलाषा गौतम थे।
इस अवसर पर सुबोध खंडकर, सलीमुद्दीन, सुनीता तिवारी, सतीश चंद्र लाला, कपिल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed