{"_id":"24-42914","slug":"Jhansi-42914-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर की दौड़ में सीमा रही अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर की दौड़ में सीमा रही अव्वल
Jhansi
Updated Wed, 29 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पालीटेक्निक में वार्षिक खेलकू द प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल को प्रदर्शित किया।
संस्था के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में विकलांग वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सीमा पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्चना देवी ने द्वितीय एवं मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में प्रीति मिश्रा सबसे तेज दौड़ीं। इसमें राजेश्वरी ने दूसरा व रोशनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। टेबिल टेनिस में प्रीति राजपूत ने पहला, मनोरमा कुशवाहा ने दूसरा व ऋतु भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाटपुट थ्रो में रोशनी ने प्रथम, आयुषी अग्रवाल ने द्वितीय एवं सरिता ने तृतीय स्थान पाया। जैवलिन थ्रो में स्नेहलता ने प्रथम, साक्षी सिंह ने दूसरा एवं प्रीति राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रतिभागियों को चार ग्रुपों रानी लक्ष्मीबाई हाउस, झलकारी बाई हाउस, मदर टेरेसा हाउस एवं सरोजनी नायडू हाउस में बांटा गया था।
इससे पूर्व वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताका शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा बुंदेलखंड जोन सुरेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण कर किया। एथलीट साक्षी सिंह ने मशाल प्रज्ज्वलित किया। वहीं, प्रतिभागी छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य एचके गुप्ता ने कहा कि छात्राएं शिक्षा के साथ -साथ खेल को भी अपने जीवन में प्राथमिकता प्रदान करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. एसएस मिश्रा, मनोज कुमार, जगदीश तिवारी, मोहम्मद रफीक, आर के खरे, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।