{"_id":"24-42908","slug":"Jhansi-42908-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल वितरण ठंडे बस्ते में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल वितरण ठंडे बस्ते में
Jhansi
Updated Wed, 29 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
झांसी। आखिरकार भूख मुक्ति व जीवन रक्षा गारंटी योजना के तहत कंबल वितरण की योजना ठंडे बस्ते में चली गई। शासन से आए आदेश के बाद कंबल वितरण को लेकर चल रहीं तैयारियां ठप हो गईं। अब अगले साल तक कंबल वितरण का इंतजार करना पड़ेगा।
शासन कंबल वितरण को लेकर तैयारियां में जुटा था। जिले में कंबल वितरण को लेकर 31 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन कंबल को सस्ते में खरीदने को लेकर नया पेच फंस गया था। इसके बाद से ही इसके वितरण को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन गई थी। प्रमुख सचिव आर एन श्रीवास्तव द्वारा जारी किए गए शासनादेश में कहा गया कि आपूर्तिकर्ता संस्थाओं द्वारा समय से नमूना नहीं दिए गए। निर्धारित दरें व समय सीमा में आपूर्ति प्लान भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इस कारण कंबल वितरण की प्रक्रिया स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।