{"_id":"24-32078","slug":"Jhansi-32078-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: मूल्यांकन की तैयारियां तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: मूल्यांकन की तैयारियां तेज
Jhansi
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा अपने अवसान पर है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में दो मूल्यांकन केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं, जिनमें डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो चुकी है, जबकि इंटरमीडिएट की 18 अप्रैल को खत्म होेने जा रही हैं। ऐसे में मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। बोर्ड ने जिले में दो मूल्यांकन केंद्रों को स्वीकृति दी है, जबकि पूर्व के वर्षों में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए जाते रहे हैं। इस बार राजकीय इंटर कालेज व बिपिन बिहारी इंटर कालेज में कापियां जांची जाएंगी। जीआईसी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए यहां तकरीबन एक हजार शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। बीआईसी में केवल हाईस्कूल की कापियां जांची जाएंगी। यहां पांच सौ से अधिक शिक्षकों को तैनात किया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आई पी एस सोलंकी ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर 20 अप्रैल को इलाहाबाद में बैठक होगी। इसके अलावा संबंधित केंद्रों के प्रधानाचार्यों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मूल्यांकन 25 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक चलेगा।