{"_id":"24-28245","slug":"Jhansi-28245-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में ओवर टाइम भत्ते पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में ओवर टाइम भत्ते पर रोक
Jhansi
Updated Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे बोर्ड ने बजट के अभाव में ओवर टाइम व अन्य भत्तों पर नवंबर माह से रोक लगा दी है। इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे अपने चालक, गार्ड, सहायक चालक, स्टेशन मास्टरों, टिकट चेकिंग आदि कर्मचारियों को अधिक कार्य करने पर ओवर टाइम, यात्रा भत्ता, ट्यूशन फीस व नाइट ड्यूटी भत्ता देता है। अधिकांश कैडर में कर्मचारियों की कमी के कारण ओवर टाइम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण रेल प्रशासन पर हर साल दस प्रतिशत अतिरिक्त बोझ पड़ता है। पिछले साल की तरह रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने इस बार भी ओवर टाइम भुगतान पर नवंबर माह से रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि रेलवे में रनिंग स्टाफ व संरक्षा से जुडे़े विभागों में लगातार कर्मचारियों की कमी बढ़ती जा रही है। मांग के हिसाब से भर्ती नहीं हो रही है। कर्मचारी भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यही कारण है कि इन कैडरों में पैंतीस प्रतिशत कर्मचारियों की कमी चल रही है। इस कारण रेलवे को ओवर टाइम का भुगतान अधिक करना पड़ रहा है।