{"_id":"24-27209","slug":"Jhansi-27209-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन बिना भी सीधा किया जा सकता पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन बिना भी सीधा किया जा सकता पैर
Jhansi
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन व मेडिकल कालेज के आर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा आयोजित साइंटिफिक प्रोग्राम में बच्चों में जन्मजात विकृति, पैर टेढ़ा होने की बीमारी (क्लब फुट) को पोसेंटी विधि से ठीक करने के तरीके बताए गए।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन एम्स, पटना के निदेशक डा. जी के सिंह एवं मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ए के मल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. जी के सिंह ने कहा कि पोसेंटी विधि सबसे ज्यादा लोकप्रिय व उपयुक्त विधि है। इसमें बच्चों के पैर को सीधा करने के लिए किसी प्रकार के आपरेशन की जरूरत नहीं होती है। डा. ए के मल्होत्रा ने कहा कि सेमिनार व कार्यशाला द्वारा परिसर के शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलती है। इससे डाक्टर व छात्र दोनों कुछ न कुछ सीखते हैं। कार्यशाला में डा. डी के तनेजा, डा. अनिल महतानी डा. शाह आलम व डा. सौरभ अग्रवाल ने पोसेंटी विधि से पैरों को ठीक करने के उपाय के तौर पर नवजात एवं छोटे बच्चों के टेढ़े पैरों को प्लास्टर विधि से सीधा करने के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को प्लास्टर लगाने की उचित विधि का प्रदर्शन एवं उसके परिणाम बताए।
विज्ञापन
इस अवसर पर डा. ए के दीक्षित, डा एम कनकने, डा. पारस गुप्ता, डा. मयंक बंसल, डा. दीपक, डा. अमित, डा. गंगवार, डा. अभिषेक, डा. सुमित डा. नीरज श्रीवास्तव, डा. मधुमर्य शास्त्री, प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार, डा. एन एस सेंगर, प्रो. विजय मिसुरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन