{"_id":"24-26997","slug":"Jhansi-26997-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : 2,958 ने छोड़ी काउंसलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड : 2,958 ने छोड़ी काउंसलिंग
Jhansi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में चल रही बीएड प्रवेश की तृतीय पूल काउंसलिंग में रविवार को 42 अभ्यर्थी शामिल हुए। 2,958 ने काउंसलिंग छोड़ दी। वहीं, तीन छूटे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शपथ पत्र जमा करने के बाद सोमवार को होगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में रविवार को सुबह नौ बजे से डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद द्वारा बीएड प्रवेश की तृतीय पूल काउंसलिंग शुरू हुई। काउंसलिंग के दूसरे दिन 2,53,001 से लेकर 2,56,000 तक रैंक के 3000 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजा गया था। लेकिन, अंतिम समय तक मात्र 44 अभ्यर्थियों ने टोकन प्राप्त किया। इसमें से 43 अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का वैरीफिकेशन कराया, लेकिन बाद में मात्र 42 अभ्यर्थियों ने च्वॉयस लॉक किया। वहीं, रविवार को काउंसलिंग में एक से लेकर 2,50,000 रैंक के छूटे हुए अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया था। अंतिम समय तक 03 छूटे हुए अभ्यर्थी शामिल हुए। लेकिन, शपथ पत्र जमा करने के नए नियम एवं रविवार को कचहरी में अवकाश होने के कारण तीनों अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सोमवार को होगी। काउंसलिंग प्रभारी डा. राजेश सैनी का कहना है कि काउंसलिंग सुचारु रूप से चली।
विज्ञापन
शपथ पत्र की जांच के बाद मिलेगा काउंसलिंग का मौका
झांसी। छूटे हुए अभ्यर्थियों द्वारा झूठ बोलने से आजिज डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के कुलसचिव व काउंसलिंग के नोडल इंचार्ज ने अभ्यर्थियों से शपथ पत्र जमा करने का नियम बना दिया है। अब अभ्यर्थी कचहरी से पूर्व में किसी काउंसलिंग में शामिल नहीं होने का शपथ पत्र बना कर काउंसलिंग सेंटर पर जमा करेंगे। यहां शपथ पत्र को स्कैन कर फैजाबाद विश्वविद्यालय को मेल किया जाएगा। शपथ पत्र का वैरीफिकेशन होने के बाद ही अभ्यर्थी को च्वॉयस लॉक का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सेंटर पर छह अभ्यर्थियों के साथ ही दूसरे सेंटरों पर सैकड़ों ऐसे अभ्यर्थी पकड़ में आए, जिन्होंने काउंसलिंग में शामिल होने के मामले में झूठ बोला था। इसलिए, डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद ने एक शपथ पत्र का फार्मेट भेजा। लेकिन, रविवार को इसमें बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों को शपथ पत्र लाने को कहा गया है। इस कारण रविवार को आए तीन अभ्यर्थियों को सोमवार को च्वॉयस लॉक का मौका दिया जाएगा।
काउंसलिंग के लिए दिन व रैंक तय
-----------------------------
दिनांक ---- रैंक
19 नवंबर - 2,56,001 - 2,60,000
20 नवंबर - 2,60,001 - 2,65,000
21 नवंबर - 2,65,001 - 2,70,000