{"_id":"24-26993","slug":"Jhansi-26993-24","type":"story","status":"publish","title_hn":" बह रहा कीमती पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बह रहा कीमती पानी
Jhansi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पाइप लाइन में लीकेज की संख्या बढ़ने से जल संस्थान की मुसीबत बढ़ गई है। सड़क चौड़ीकरण और अन्य कारणों से दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज हैं। कीमती पानी सड़कों पर बह रहा है।
महानगर में बीकेडी, स्टेशन रोड पर होटल श्रीनाथ के सामने, निकट की झाम्ब वाली गली, इलाइट- सीपरी मार्ग पर, सीता होटल के निकट, मिशन कंपाउंड, खंडेराव गेट, पंचकुइयां मंदिर के निकट, नई बस्ती खाई मुहल्ला समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लीकेज होने के कारण सप्लाई के समय पानी बेकार में बर्बाद हो रहा है। सूत्रों की मानें तो दीपावली पर छुट्टी गए कुछ मजदूरों के वापस न लौटने से लीकेज समय पर ठीक नहीं हो पा रहे हैं। कारण कुछ भी हो, इससे न केवल कीमती पानी बरबाद हो रहा है, बल्कि कई मुहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मजदूरों की कोई समस्या नहीं है। जो भी पाइप लाइन के लीकेज सामने आ रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता पर ठीक कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण में कई लोगों के निजी संयोजन भी टूट गए है, जिन्हें उन लोगों को स्वयं जुड़वाना है। अगर वह संयोजन नहीं जुड़वाएंगे तो नोटिस भेजकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन