{"_id":"24-26977","slug":"Jhansi-26977-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की गुत्थमगुत्था में टूटी पार्क की रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की गुत्थमगुत्था में टूटी पार्क की रेलिंग
Jhansi
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक ओर जहां विविध संगठन वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस को लेकर तैयारियां कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में स्थित वीरांगना की प्रतिमा के चारों ओर बनी रेलिंग कुछ बारातियों की गुत्थमगुत्था की भेंट चढ़ गई है।
हुआ यूं कि गत दिवस कोतवाली क्षेत्र में एक बारात आई थी। बस से आए बाराती महारानी लक्ष्मीबाई पार्क घूमने पहुंचे। उसमें से आठ- दस युवक घोड़े पर सवार वीरांगना की प्रतिमा के पास बनी बेंच पर बैठे हंसी मजाक कर रहे थे। बातों- बातों में उनमें विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। गुत्थमगुत्था बाराती बेंच से उठकर प्रतिमा के चबूतरे तक पहुंच गए। यहां संतुलन बिगड़ने से सभी युवक रेलिंग के ऊपर गिर पड़े, जिससे एक किनारे पर लगा स्टील का खंभा उखड़ गया एवं रेलिंग झूल गई। वीरांगना के जन्मदिन से ठीक पहले रेलिंग उखड़ जाने से शोभा बिगड़ गई है। हालांकि, नगर निगम के अफसरों का कहना है कि उसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की वरिष्ठता सूची जारी
झांसी। नगर निगम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। सूची के जारी होते ही लिपिक पद पर प्रोन्नति की आस लगाए कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
शासनादेश के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पात्रता के आधार पर लिपिक बनाए जाने की मांग लंबे समय से चल रही है। कर्मचारी संगठन समय- समय पर मुद्दे को लेकर अफसरों को ज्ञापन भी दे चुके हैं। लेकिन, नतीजा सिफर ही रहा। शनिवार को कार्यालय के सूचना पट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की वरिष्ठता सूची चस्पा की गई तो हलचल शुरू हो गई। कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके लिपिक बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, 89 कर्मचारियों की सूची में बमुश्किल चार- पांच लोग ही इंटरमीडिएट या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त हैं। इससे मामला अटक सकता है।