{"_id":"24-26829","slug":"Jhansi-26829-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर थाने में बजेगा घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर थाने में बजेगा घंटा
Jhansi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। थानों में पुलिस कर्मियों को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अंग्रेजी हुकूमत की परंपरा को लागू कर दिया गया है। अब पहरा (संतरी) हर घंटे थाने पर लगाया गया घंटा बजाएगा। शनिवार दोपहर में थाने पर घंटा बजाने का आदेश जारी हुआ, जिसका शाम को कोतवाली में पालन कर दिया गया। एएसपी ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द इस व्यवस्था को शुरू करने के आदेश दिए।
बताते चलें अंग्रेजी हुकूमत से लेकर कुछ समय पूर्व तक थानों पर घंटे लगे हुए थे। इन्हें संतरी हर घंटे बाद जितने बजते थे, उतनी बार बजाता था। जिससे थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों में चुस्ती रहती थी। समय के साथ-साथ यह व्यवस्था खत्म होती चली गई।
शनिवार को एएसपी बबलू कुमार ने शहर के थाना प्रभारियों को थाने पर घंटे लगवाकर बजवाने की व्यवस्था चालू करने के आदेश दिए। इसके चलते शाम को कोतवाली में घंटा लग गया, जिसे शाम छह बजे एएसपी की मौजूदगी में बजाया गया। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों से कह दिया गया है कि वह जल्द से जल्द थानों पर घंटे लगवाकर समय से बजवाने सुनिश्चित करें।