फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   950 graduating girl students will get scooters

Jhansi News: स्नातक करने वाली 950 छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
950 graduating girl students will get scooters
झांसी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्कूटी योजना के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों की करीब 950 छात्राओं को लाभ मिलेगा। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन पात्र छात्राओं की सूची तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, सूची शनिवार तक शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक करने वाली पांच प्रतिशत मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का निर्णय लिया है। यह लाभ हर विश्वविद्यालय और कॉलेज की शीर्ष पांच प्रतिशत छात्राओं को ही मिलेगा। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि छात्रा के परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उसका उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय सूत्रों का कहना है कि शासन से मिले नए निर्देशों के तहत शहीद परिवार की छात्राओं, 80 प्रतिशत तक दिव्यांग छात्राओं और निराश्रित (जिनके माता-पिता में से कोई एक नहीं है) छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसे देखते हुए बीयू प्रशासन ने शुक्रवार शाम तक सारा डेटा संकलित कर लिया है, जिसके तहत करीब 950 छात्राओं को स्कूटी मिलने की संभावना है। सरकार द्वारा छात्राओं को केवल स्कूटी ही नहीं, बल्कि उसका बीमा, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, जरूरी एक्सेसरीज और चार लीटर पेट्रोल भी निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूटी के लिए पात्र छात्राओं की सूची तैयार कराई जा रही है, जिसे एक-दो दिन में शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed