फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   94 new positive case

कोरोना के 94 मरीज मिले, आंकड़ा पांच हजार के पास, दो की मौत

Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
94 new positive case
94 new positive case
झांसी। रविवार को जिले में कोरोना के 1797 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 94 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पास पहुंच गया है। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, 65 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। रविवार को 94 नए मरीज सामने आए। जबकि, अब तक जिले में 4,929 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3623 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 65 मरीजों की रविवार को छुट्टी की गई। जिले का रिकवरी रेट 80.94 प्रतिशत है।
विज्ञापन

रविवार को नए मरीज आंतिया ताल गायत्री मंदिर के पास, सकरार, शीतल कॉलोनी, नई बस्ती, महाराज सिंह नगर, मसीहागंज, चिरगांव, केके पुरी कॉलोनी, शिवाजी नगर, रॉयल सिटी, पुलिस लाइन, बंगलाघाट, मेडिकल कैंपस, बबीना कैंट, ग्राम मेरी, बजरंग नगर बिजौली, सूर्यपुरम, दतिया गेट बाहर, मेन मार्ग हंसारी, न्यू संगम विहार, पुलिया नंबर नौ, राजगढ़, बल्लमपुर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, नारायण बाग के पास, आईटीआई चर्च के पीछे, दीनदयाल नगर, खैरा, तालपुरा, सुभाषगंज, सिविल लाइन, सिद्धेश्वर नगर, मनु विहार कॉलोनी, पुलिस चौकी हंसारी के पास, भेल टाउनशिप, लहर की देवी मार्ग, नालगंज, तिलयानी बजरिया, करगुवां, रक्सा, सराय मुहल्ला आदि क्षेत्रों से सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें एक दतिया गेट बाहर निवासी 89 वर्षीय बुजुर्ग हैं। उन्हें बुखार, कफ और गले में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। वे पहले से हाइपरटेंशन के भी मरीज थे। वहीं, मऊरानीपुर के 52 वर्षीय व्यक्ति सुनील कुमार की भी मौत हुई है। उन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे पहले से डायबिटिज से ग्रसित थे। जिले में अब तक 108 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

शिक्षा कर्मी भी संक्रमित
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक महिला समन्वयक एवं एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में रविवार को समूचे दफ्तर को सैनिटाइज किया गया। सोमवार को भी कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा और सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed