{"_id":"5b1550a44f1c1bf46e8b6105","slug":"91528123556-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे थमा रहा अप ट्रैक पर यातायात-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे थमा रहा अप ट्रैक पर यातायात-City
Updated Mon, 04 Jun 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मालगाड़ी रुकने से डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
- माताटीला-बसई स्टेशन के बीच चालक ने रोकी मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
माताटीला व बसई रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के ड्राइवर को झटका महसूस हुआ तो उसने ट्रेन रोक दी और रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। अधिकारी व रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पटरी की जांच के बाद ही मालगाड़ी को रवाना किया गया। इससे आधा घंटे तक रेल यातायात थमा रहा।
सोमवार की सुबह झांसी से सागर की तरफ जा रही मालगाड़ी बबीना से निकलकर ललितपुर की तरफ बढ़ रही थी। बसई रेलवे स्टेशन निकलने के बाद माताटीला पुल से पहले अचानक चालक को झटका महसूस हुआ। उसने खतरा भांपते हुए मालगाड़ी रोक दी। रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। खबर पाकर माताटीला व बसई स्टेशन मास्टर ने रेल अफसरों के साथ पहुंचकर पटरी की जांच की। अप की मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण ट्रेनों को रोक दिया। इस कारण अटारी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सवा घंटे तक बबीना व बुड़पुरा स्टेशन पर खड़ी रहीं। पटरी की जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेनों को गंतव्य की तरफ रवाना कराया गया।