{"_id":"59be77d54f1c1b35688b5061","slug":"91505654741-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा--2-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा--2-City
Updated Sun, 17 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो
--------
अगले साल अक्तूबर से बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली
झांसी। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। अक्तूबर 2018 से बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। यदि बुंदेलखंड में कोई उद्योग लगाएगा तो उसे छूट दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उद्योगपति को अपने कर्मचारियों को आवास देना होगा। वहां पर पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा, ताकि कोई कर्मचारी का उत्पीड़न न कर सके। बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें, इसके लिए योगी सरकार ने चार महीने में उद्योग प्रोत्साहन नीति बनाई है। आल्हा-ऊदल और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती बुंदेलों की गाथाओं से भरी पड़ी है। अब तक दूसरे राजनीतिक दलों के नेता बुंदेलखंड को केवल सियासी तौर पर इस्तेमाल करते रहे, लेकिन यहां के लोगों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे।