{"_id":"6a569fa26ddd7462550f95aa","slug":"87-unemployed-youth-got-employment-in-the-employment-fair-jhansi-news-c-11-1-jhs1038-834927-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रोजगार मेले में 87 बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रोजगार मेले में 87 बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार
Wed, 15 Jul 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 87 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिला।
रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से हजारों बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। इन मेलों के जरिए युवाओं को देश की नामी-गिरामी कंपनियों में काम करने का मौका मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त निदेशक आशीष दुबे ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि युवाओं को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना भी है। कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे मेलों में शामिल होकर शिक्षित बेरोजगार युवा आसानी से नौकरी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
मेले में आई 9 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लगभग 374 बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से योग्यता के आधार पर 87 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी आर.डी. वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद, आदर्श श्रीवास्तव, नीरज कुमार यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आदित्य कुमार, पंकज और अकरम परवेज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।