फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   80 percent candidates appeared in the entrance examination in Jhansi.

Jhansi News: झांसी में प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 80 फीसदी अभ्यर्थी

Mon, 10 Jun 2024 04:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
80 percent candidates appeared in the entrance examination in Jhansi.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को झांसी में चार केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग अस्सी फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
झांसी में बीएड प्रवेश परीक्षा यहां बनाए गए चार केंद्रों पर आयोजित की गई। इनमें से तीन केंद्र बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए थे, जबकि एक केंद्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बनाया गया था। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक हुई पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2037 परीक्षार्थियों में से 1611 उपस्थित रहे, जबकि 426 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसी प्रकार दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 2037 में से 1607 अभ्यर्थी उपस्थित और 430 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी केंद्रों की एआई तकनीकी से युक्त सीसीटीवी कैमरों व वायस रिकॉर्डर के माध्यम से निगरानी की गई। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, केलकुलेटर आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

00000000000
अफसरों ने देखी परीक्षा की निगरानी की व्यवस्था
झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह, डीआईजी कलानिधि नैथानी व एसएसपी राजेश एस बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बनाए गए कमांड कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्हें बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने आधुनिक सर्विलांस सिस्टम के जरिये परीक्षा की निगरानी की जानकारी दी गई। इस दरम्यान मंडलायुक्त ने कहा कि इस तरह की निगरानी की व्यवस्था अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी की जानी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed