{"_id":"6431ae1661f2405cc803560c","slug":"8-booths-increased-due-to-more-than-1500-voters-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-71738-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 1500 से अधिक वोटर होने से 8 बूथ बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 1500 से अधिक वोटर होने से 8 बूथ बढ़े
विज्ञापन
झांसी। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। निकाय चुनावों को लेकर बूथ तय कर दिए गए हैं। नगर निगम चुनाव के लिए एक बूथ पर अधिकतम 1500 वोट जबकि नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्र में 1200 वोट डाले जा सकेंगे। इस बार आठ बूथों में 1500 से अधिक वोटर हो गए। इस वजह से आठ नए बूथ बनाए गए हैं।
नगर निगम क्षेत्र के लिए कुल 4,57,997 मतदाता दर्ज हुए हैं जबकि दिसंबर माह की मतदाता सूची में 449935 मतदाता ही दर्ज थे। पिछले चुनाव में इनके लिए 365 मतदान स्थल बनाए गए थे लेकिन, आठ बूथों में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो गई। इस वजह से अब बूथों की संख्या बढ़कर 373 हो गई जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 111 ही रहेगी।
नगर पालिका परिषद बरुआसागर के 25 वार्डों के लिए कुल 10 मतदान केंद्र एवं 25 मतदान स्थल बनाए गए हैं। नगर पंचायत बड़ागांव के लिए 4, नगर पालिका परिषद चिरगांव में 7, नगर पालिका समथर में 12, नगर पंचायत मोंठ में 6, नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में 21, नगर पंचायत कटेरा में 4 एवं नगर पंचायत रानीपुर में 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका गुरसराय में 12, नगर पंचायत एरच में 6, नगर पंचायत गरौठा में 4, नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर में कुल 7 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। नगर निगम के बाद सबसे अधिक नगर पालिका मऊरानीपुर में 21 मतदान केंद्र समेत 66 बूथ बनाए जाएंगे। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में 1200 वोटर एक बूथ पर वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से इस संबंध में तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
निकाय चुनाव में हिस्सा लेंगे कुल 6,57,759 मतदाता
नगर निकाय चुनाव में कुल 6,57,759 मतदाता हिस्सा लेंगे। इनमें सर्वाधिक 4,57,997 मतदाता नगर निगम चुनाव मेंं शिरकत करेंगे। नगर पालिका परिषद बरुआसागर में 21924, बड़ागांव में 7827, चिरगांव 14024, समथर में 19262, मोंठ में 11176, मऊरानीपुर में 53744, कटेरा में 6439, रानीपुर में 15963, गुरसराय में 22850, एरच में 7951, गरौठा में 9126 एवं टोड़ी फतेहपुर में 9476 मतदाता निकाय चुनाव में हिस्सा लेंगे।