{"_id":"61fc2d3b433a6865ba63edbc","slug":"727-basic-residence-certificates-awaiting-reports-of-wrapers-jhansi-news-jhs214298859","type":"story","status":"publish","title_hn":"727 मूल निवास प्रमाण पत्रों को लेखपालों की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
727 मूल निवास प्रमाण पत्रों को लेखपालों की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विधानसभा चुनाव में चुनावी प्रक्रिया की व्यवस्थाओं में लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसका सीधा असर तहसील संबंधी कार्यों पर देखने को मिल रहा है। सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 727 मूल निवास प्रमाण पत्रों पर लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लग सकी है।
निवास स्थान के सत्यापन के लिए तहसील से मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाया जाता है। आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाता है। आवेदन होते ही संबंधित क्षेत्र के लेखपाल द्वारा सत्यापन कर रिपोर्ट लगाई जाती है। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद ही एसडीएम द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र को जारी कर दिया जाता है। लेकिन अधिकांश लेखपाल चुनाव ड्यूटी में लगे हैं जिसके चलते तहसील में मूल निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों की भरमार हो गई है। समय से प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण लोग तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
इस संबंध में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि मूल निवास के रोजाना सौ से अधिक आवेदन आ रहें है। जिसके चलते आवेदनों की संख्या में इजाफा हो जाता है। सभी लेखपालों को समय से सत्यापन करने के आदेश दिए गए है।