फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   727 Basic residence certificates awaiting reports of wrapers

727 मूल निवास प्रमाण पत्रों को लेखपालों की रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
727 Basic residence certificates awaiting reports of wrapers
झांसी। विधानसभा चुनाव में चुनावी प्रक्रिया की व्यवस्थाओं में लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसका सीधा असर तहसील संबंधी कार्यों पर देखने को मिल रहा है। सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 727 मूल निवास प्रमाण पत्रों पर लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

निवास स्थान के सत्यापन के लिए तहसील से मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाया जाता है। आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाता है। आवेदन होते ही संबंधित क्षेत्र के लेखपाल द्वारा सत्यापन कर रिपोर्ट लगाई जाती है। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद ही एसडीएम द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र को जारी कर दिया जाता है। लेकिन अधिकांश लेखपाल चुनाव ड्यूटी में लगे हैं जिसके चलते तहसील में मूल निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों की भरमार हो गई है। समय से प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण लोग तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि मूल निवास के रोजाना सौ से अधिक आवेदन आ रहें है। जिसके चलते आवेदनों की संख्या में इजाफा हो जाता है। सभी लेखपालों को समय से सत्यापन करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed