{"_id":"5cb8edf8bdec22143d398dfa","slug":"71555623416-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट दो, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट दो, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट दो, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम
चिरगांव/झांसी। थाना चिरगांव इलाके में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मतदाताओं को धमकाते हुए एक पक्ष में वोटिंग बनाने की धमकी दी। वीडियो में एक वर्ग को गाली भी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने वीडियो की जांच की। जिस पर पुलिस ने पांच लोगोें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
थाना चिरगांव के निवी गांव में पांच लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में उक्त लोग एक पक्ष में जबरन वोटिंग करने के लिए मतदाताओं को धमका रहे हैं। इसके अलावा एक वर्ग के लोगों को गाली-गलौज कर धमकी भी दी जा रही है। वीडियो अपलोड होते ही लोगोें में आक्रोश फैलने लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी को दे दी। पुलिस ने वीडियो की जांच की, जहां पता चला कि यह वीडियो गांव के ही रहने वाले भारत सिंह, शीलू पाल, आनंद पाल और दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर बनाया है। पुलिस ने आनन फानन मेें पांचों को पकड़ने के लिए दबिश दी, जहां भारत और आनंद पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। अन्य फरार तीन को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।