फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कच्छ की तर्ज पर करेंगे बुंदेलखंड का विकास-Dehat

कच्छ की तर्ज पर करेंगे बुंदेलखंड का विकास-Dehat

Fri, 15 Feb 2019 08:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
कच्छ की तर्ज पर करेंगे बुंदेलखंड का विकास-Dehat
कच्छ की तर्ज पर करेंगे बुंदेलखंड का विकास
विज्ञापन

झांसी। भले ही भारतीय जनता पार्टी अलग बुंदेलखंड राज्य स्वीकार न कर रही हो लेकिन बुंदेलखंड की अहमियत को पार्टी नजरअंदाज नहीं कर रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में बुंदेलखंड का नाम लिया और कहा कि बुंदेलखंड को गुजरात के कच्छ की तर्ज पर विकसित करेंगे। कच्छ में पानी की कमी के बावजूद भरपूर विकास हो रहा है। एक समय वहां कोई रहना तक पसंद नहीं करता था। आज वह देश के विकासशील जिलों के श्रेणी में आ चुका है।
बुंदेलखंड में रोजगार न होने के कारण यहां के नौजवानों को नौकरी की तलाश में गांव छोड़कर दूसरे प्रांतों में जाना पड़ता है। गुजरात में लाखों नौजवान रोजगार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो कच्छ जिला में कोई अफसर जाना नहीं चाहता था, क्योंकि वहां पानी और रोजगार की भारी कमी थी। आबादी हर दस साल में बढ़ने की जगह कम हो जाती थी। वर्ष 2001 में कच्छ में भूकंप आया, तब मुझे वहां काम करने का मौका मिला और आज स्थिति ये है कि कच्छ देश के तेज गति से विकास करने वाले जिलों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि बुंदेलखंड को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में काम करने वाले बुंदेलखंड वासियों को उन्होंने देखा है। वह बहुत ही मेहनती हैं। डिफेंस कॉरिडोर से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां नौजवानों को कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि उनको अपने गांव में रोजगार मिले और रोटी-कमाने के लिए पलायन न करना पड़े। डिफेंस कॉरिडोर से झांसी और आसपास के छोटे उद्योगों का विकास होगा। कंपनियां रक्षा और सुरक्षा का सामान बनाएंगी और उद्योग भी लगेंगे, जिनमें युवाओं को काम मिलेगा। इससे बुंदेलखंड का औद्योगिक विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed