{"_id":"5a9184214f1c1bbd218b4eb1","slug":"71519485985-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने की आत्महत्या
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आर्थिक तंगी के चलते किसान ने की आत्महत्या
- पेड़ से लटका मिला शव, दो दिन से था लापता
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना। थाना क्षेत्र के ग्राम रसीना निवासी किसान कामता पुत्र ज्ञान प्रजापति ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली है। उसका शव बिजौली-ललितपुर हाइवे पर ग्राम मानपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक कामता पिछले दो दिन से घर से लापता था।
बिजौली-ललितपुर हाइवे पर मानपुर गांव के पास जंगल में ग्रामीणों को पेड़ से एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को कामता की जेब से कागज एवं मोबाइल मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। परिजनों ने बताया कि कामता पिता के साथ मिलकर खेती का काम करता था। पिछले कई सालों से सूखा पड़ने के कारण उसकी आर्थिक हालत काफी खराब हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।