फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   70 percent sample fail

70 फीसदी नमूने फेल होने पर करें ठोस कार्रवाई

Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
70 percent sample fail
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कमिश्नरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक की। संदिग्ध नमूनों में से 70 प्रतिशत फेल होने पर मंडलायुक्त ने ऐसे लोगों, प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अर्थदंड की कम वसूली पर जालौन खाद्य सुरक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और निरीक्षणों, छापों और नमूनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर निरीक्षण की संख्या बढ़ाने के साथ ही मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए कहा। गर्मी में दूषित खाद्य सामग्री, दूषित आइसक्रीम, सड़क किनारे खुले में बनने व बिकने वाली खाद्य सामग्रियों, मसालों, सड़े-गले फलों की बिक्री की रोकथाम के निर्देश दिए। खुले में मीट की बिक्री होने पर नगर निगम, खाद्य विभाग, पुलिस के साथ निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वर्ष 2021 में झांसी में खाद्य कारोबारियों पर लगाए गए अर्थदंड 36 लाख 50 हजार के सापेक्ष आठ लाख 70 हजार की वसूली, ललितपुर में अर्थदंड चार लाख 58 हजार के सापेक्ष तीन लाख की वसूली और जालौन में अर्थदंड 20 लाख 52 हजार के सापेक्ष मात्र 97 हजार रुपये की वसूली की गई। जालौन में बेहद कम वसूली होने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही जालौन डीएम को पत्र लिखने और खाद्य सुरक्षा अधिकारी जालौन का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन आरपी मिश्रा, सहायक आयुक्त खाद्य राजेंद्र सिंह, मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, विनय अग्रवाल, खाद्य विश्लेषक अनूप चंद्रा, देवेंद्र कुमार, हिमांशु वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed