{"_id":"6532c8a4198a3c7e78069674","slug":"66432-students-will-appear-in-pet-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-194084-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पीईटी में शामिल होंगे 66432 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पीईटी में शामिल होंगे 66432 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
- झांसी में 28 और 29 अक्तूबर को 37 केंद्रों पर होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में 37 केंद्रों पर 28 और 29 अक्तूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 66432 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। शुक्रवार को एडीएम एके सिंह ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे, पीसीओ आदि को सख्ती से बंद करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान/उपकरण, घड़ी आदि ले जाना प्रतिबंधित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। बैठक में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वरुण पांडेय, डीआईओएस राजेश कुमार मौजूद रहे।