फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   64 students appeared in the Intermediate Marks Improvement Examination

इंटरमीडिएट अंकसुधार की परीक्षा में उपस्थित रहे 64 विद्यार्थी

Wed, 29 Sep 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
64 students appeared in the Intermediate Marks Improvement Examination
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में 64 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा आठ केंद्रों पर संपन्न कराई गई। कुल पंजीकृत 72 विद्यार्थियों में से आठ ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के तहत मंगलवार को दूसरी पाली में रसायन विज्ञान और इतिहास की परीक्षा थी। आठ केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा में कुल 37 छात्र और 35 छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें 33 छात्र और 31 छात्राओं ने परीक्षा दी। चार छात्र और चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने और परीक्षा में शुचिता तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आंतरिक और बाह्य दो केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। दिन में दो बजे से शाम पांच तक आयोजित की गई परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों पर चक्रमण करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। बताया कि बुधवार को कोई परीक्षा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed