फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   639 familly help

झांसी के 639 परिवारों के जख्मों पर लग सकेगा मलहम

Sat, 12 Jun 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
639 familly help
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर जिले में अब तक 639 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों के परिजनों की सहायता के लिए सरकार विचार विमर्श कर रही है। कोरोना से मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की संभावना है। इस संबंध में अभी नीति तय की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से झांसी में पहली मौत पिछले साल चार मई 2020 को हुई थी। 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की इस महामारी ने जान ली थी। इसके बाद से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। खासतौर पर इस साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दस्तक देने के साथ ही मरने वालों की संख्या में खासी तेजी आई है। पिछले दो माह से कमोबेश रोजाना चार-पांच मरीज जिंदगी की जंग हारते आ रहे हैं। अब तक कोरोनाग्रस्त 639 लोगों की सांसों की डोर टूट चुकी है। इस महामारी ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से तमाम परिवारों के समक्ष जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार योजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed