फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   6,344 employees will take charge of voting in Lok Sabha elections

Jhansi News: 6,344 कर्मचारी संभालेंगे लोकसभा चुनाव में मतदान की कमान

Mon, 26 Feb 2024 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
6,344 employees will take charge of voting in Lok Sabha elections
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों से उनके यहां तैनात कर्मचारियों का ब्योरा ले लिया गया है। चुनाव में मतदान के लिए 6,344 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। हर बूथ पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
अगले माह लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। इसी के तहत सभी सरकारी महकमों से उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों का ब्योरा ले लिया गया है। चुनाव में जिले की चारों विधानसभाओं में बनाए गए 1586 बूथों पर 6,344 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। जबकि, दस फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रख जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते हुए ड्यूटी लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी के तहत विभागों से उनके यहां कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का ब्योरा भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed