फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   63 children were tested, 18 children were referred to Kanpur

63 बच्चों का हुआ परीक्षण, 18 हुए कानपुर रेफर

Tue, 27 Jul 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
63 children were tested, 18 children were referred to Kanpur
जिला अस्पताल में लगाए गए मूक वधिर बच्चों के कॉक्लियर इंप्लांट की सर्जरी कैंप में बच्चों का परीक्?
झांसी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमके तहत जिला अस्पताल में शिविर लगाकर मूक बधिर बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण में बच्चों के सुनने और बोलने की क्षमता की जांच की गयी। परीक्षण के बाद चिह्नित 18 बच्चों को ऑपरेशन के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आरबीएसके के मैनेजर डॉ. राम बाबू ने बताया कि यह कैंप आरबीएसके और मल्होत्रा ईएनटी के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में 82 बच्चों का पंजीकरण कराया गया था। जिसमें से 63 बच्चे ही परीक्षण के लिए आए। 63 बच्चों में 18 बच्चों को कोकलियर सर्जरी के लिए कानपुर रेफर किया गया है। कैंप में बच्चों के सुनने और बोलने की क्षमता की जांच की गई। बच्चों को चिह्नित कर निशुल्क ऑपरेशन के लिए कानपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिकतर बच्चे 5 वर्ष की आयु से अधिक के आए थे। जबकि कोकलियर सर्जरी 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों ही की जा सकती है। इस तरह के ऑपरेशन में बच्चों की उम्र जितनी कम हो उतना ऑपरेशन करने में आसानी होती है। उम्र बढ़ने के साथ इस तरह के ऑपरेशन जटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

कैंप में मल्होत्रा ईएनटी फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट हैड नागेंद्र मिश्रा, प्रबन्धक मयंक ठाकुर, ऑडियोलॉजिस्ट अजय गौतम सहित आरबीएसके मेडिकल ऑफिसर डॉ. बृजेश यादव, डॉ. भानु प्रताप, फार्मासिस्ट द्रोपति, ओप्टोमेट्रिस्ट शिव पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed