{"_id":"5c58a424bdec227398364f2f","slug":"61549313060-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगह हुए रेल फ्रैक्चर, टली दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगह हुए रेल फ्रैक्चर, टली दुर्घटना
Tue, 05 Feb 2019 02:14 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बबीना और खजराहा सेक्शन में सोमवार की सुबह रेल फ्रैक्चर (पटरी का चटकना) हो गया। इस टूटी पटरी से ट्रेन भी गुजर गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका। बाद में फ्रैक्चर को वेल्डिंग कर दुरुस्त किया गया। इसी तरह, एट स्टेशन की लूपलाइन में भी रेल फ्रैक्चर हो गया।
बबीना खजराहा सेक्शन में सोमवार की सुबह सात बजे पेट्रोलमैन दीपचंद और अखिलेश पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी उनको किलोमीटर नंबर 1106/30 पर एक पटरी चटकी मिल गई। पटरी का वेल्डिंग जोड़ टूटने से उसमें काफी जगह हो गई थी। पेट्रोलमैन की सूचना पर डाउन ट्रैक का यातायात रोक दिया गया। हालांकि, उस वक्त डाउन ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। एक ट्रेन जरूर कुछ देर पहले टूटी पटरी से गुजर चुकी थी।
इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर चटकी पटरी को वेल्डिंग कर दुरुस्त किया। इसके बाद शाम तक उक्त स्थान पर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन
इसी तरह, कानपुर ट्रैक पर स्थित एट स्टेशन की लूप लाइन में रेल फ्रैक्चर हो गया। पेट्रोलमैन ने इस कमी को पकड़ लिया। बाद में कर्मचारियों ने चटकी पटरी को दुरुस्त किया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल फ्रैक्चर का पता लगते ही उनको वक्त पर दुरुस्त कर दिया गया।