फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आरएसएस ईद मनाएगी, योगी जी ईद नहीं मनाते- आजम-City

आरएसएस ईद मनाएगी, योगी जी ईद नहीं मनाते- आजम-City

Sat, 09 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस ईद मनाएगी, योगी जी ईद नहीं मनाते- आजम-City
फोटो...
विज्ञापन

मोदी से अच्छी दोस्ती निभा रहा है पाकिस्तान: आजम
सब हेड... सपा नेता ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज
- बोले, योगी जी ईद नहीं मनाते, पर आरएसएस मनाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा कि आरएसएस ईद मनाएगी, लेकिन योगी जी ईद नहीं मनाते। सीमा पर रोजाना हमारे बहादुर जवान मारे जा रहे हैं और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। यह बात रोजा इफ्तार में शामिल होने से पहले स्टेशन पर वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आजम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवाज शरीफ से अच्छी दोस्ती है। बिना बुलाए जन्मदिन में पहुंच जाते हैं। उनकी मां के लिए कश्मीरी शॉल और मलिहाबादी आम लेकर पहुंचते हैं। भारत का गन्ना किसान आत्महत्या कर रहा है, लेकिन सरकार दुश्मन देश से चीनी खरीद रही है। दोस्ती निभाने के लिए पाकिस्तान से चीनी खरीदी जा रही है।
कानपुर के हेलट अस्पताल में पांच मरीजों की हुई मौत के पर आजम ने कहा कि सरकार में इस तरह के हादसे होते रहते हैं। गोरखपुर में सैकड़ों बच्चों की मौत के बाद भी कोई हिसाब नहीं मांग सका। मुख्यमंत्री के पीएस पर 25 लाख रुपये लेने के मामले में राज्यपाल ने शिकायत के बाद सीएम को पत्र लिखा था। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन बन गया है, घोषित नहीं हुआ। महागठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से भाजपा की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव पर कहा कि गठबंधन साथ होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सपा सरकार में नौकरी दी थी, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया था। इसके बाद भी उन पर मुकदमा दर्ज हो गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इतने नेक लोगों की सरकार है कि पूजा से ही वक्त नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इफ्तार से पहले ही लौट रहे थे वापस
शाम करीब 5.30 बजे विदिशा से आजम खान का काफिला तनवीर आलम के घर पहुंचा। घर पहुंचते ही मोबाइल पर खबर आई कि एक हादसे में रिश्तेदार घायल हो गए हैं। यह सुनते ही उन्होंने रोजा इफ्तार में शामिल होने से मना कर दिया और साबरमती एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए स्टेशन रवाना हो गए। स्टेशन पहुंचने से पहले साबरमती एक्सप्रेस रवाना हो गई। इसके बाद रेलवे अफसरों ने कुशीनगर एक्सप्रेस में लखनऊ जाने का इंतजाम कराया। इसके बाद वे स्टेशन से पुन: तनवीर आलम के घर पहुंचे। यहां करीब बीस मिनट रुकने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गहरी मंत्रणा भी की। इसके बाद रोजा इफ्तार में शामिल होने के बाद कुशीनगर एक्सप्रेस से रवाना हो गए।

फोटो...
आजम संग लोगोें ने किया इफ्तार
शुक्रवार को बस स्टैंड रोड स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में पार्षद तनवीर आलम खान द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने रोजा इफ्तार किया। इसके बाद नमाज काजी मोहमद हाशिम ने अदा कराई।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व राज्यसभा सांसद मुन्वर सलीम, पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव, अस्फान सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, पूर्व विधायक मऊरानीपुर डा. रश्मि आर्य, राकेश पाल, अनवर आलम खान, पूर्व प्रवक्ता, शकील खान, अनीस मंसूरी, गफ्फार कुरैशी, बंटी खटीक अमित, इमरान खान, जाहिद मंसूरी, फारूख शेख, अयान अली हाशमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed