फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति-City

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति-City

Sun, 10 Sep 2017 08:47 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति-City
स्वच्छता अभियान का लोगो लगाएं
विज्ञापन

...................................................
जनता के हाथ होगी सफाई की कमान
सब हेड... हर वार्ड में गठित होगी ‘स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति’
क्रासर
- क्षेत्रीय नागरिकों को बनाया जाएगा सदस्य, नगर निगम ने मांगे हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर की स्वच्छता में आज जनमानस की प्रभावशाली ढंग से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अब हर वार्ड में ‘स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति’ का गठन किया जाएगा। समिति के पंद्रह सदस्य बनाए जाएंगे। इनमें तेरह वार्ड के नागरिक होंगे। समिति में शामिल होने के लिए नगर निगम ने लोगों से आवेदन मांगे हैं।
समिति के पंद्रह सदस्यों में से तेरह वार्ड के नागरिक होंगे, जबकि शेष दो सदस्यों में एक वार्ड का सफाई कर्मचारी और दूसरा नगर निगम का वार्ड से जुड़ा वरिष्ठतम अधिकारी होगा। समिति के सदस्यों में से ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष बनाए जाएंगे। समिति को वार्ड में संपूर्ण स्वच्छता स्थापित करनी होगी। इसके लिए समिति को नगर निगम से पूरा सहयोग दिया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के साथ समिति की प्रत्येक माह बैठक होगी, जिसमें महीने भर के कामकाज का समिति से फीड बैक लिया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम वार्ड की स्वच्छता के लिए कदम उठाएगी। समिति के गठन के लिए नगर निगम की ओर से आम जनमानस से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


आप भी बन सकते हैं सदस्य
आप यदि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में नगर निगम के सहगामी बनना चाहते हैं, तो आप इस समिति से जुड़ सकते हैं। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा, जिसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर और व्यवसाय का उल्लेख करना होगा। समिति में वरिष्ठ नागरिक महिला /पुरुष, युवा, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली महिला को शामिल किया जाएगा। समिति का कार्यकाल एक साल का होगा और इसमें एक परिवार के एक से अधिक सदस्य को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार और परिचय पत्र मिलेंगे
अच्छा काम करने वाली समितियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। समिति के कार्यों का मूल्यांकन एक स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से होगा। इसके अलावा समिति में शामिल सभी सदस्यों को नगर निगम द्वारा परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।

समिति को यह करने होंगे काम
- डोर टू डोर व्यवस्था लागू कराना
- सफाई कर्मचारियों से समन्वय बनाकर नाले, नालियों और सड़कों की सफाई कराना
- शौचालय निर्माण और पेयजल योजनाओं का क्रियान्वयन कराना
- वार्ड में स्थित शैक्षिक व अन्य संस्थानों में स्वच्छता जागरूकता का संदेश देना

सेतु का काम करेगी समिति
केवल सरकारी तंत्र के भरोसे संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इसके लिए आम जनमानस की सहभागिता जरूरी है। स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति सरकारी तंत्र और जनता के बीच सेतु का काम करेगी। समितियों के गठन के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं। इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त

अन्य निकायों में भी होगा गठन
स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों का गठन नगर निगम के साथ - साथ सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के वार्डों में भी होगा। इस संबंध में शासन के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed