{"_id":"5978a35a4f1c1b61158b46a4","slug":"61501078362-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन-City
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बीएसए दफ्तर पर उतरा शिक्षामित्रों का गुस्सा
सब हेड: ताला लगाकर किया प्रदर्शन, सूचनापट तोड़ा, दरवाजों पर मारे लात-घूसें
क्रासर
एडी बेसिक व वित्त लेखाधिकारी कार्यालय मेें कराया कामकाज बंद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सुप्रीम कोर्ट से समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों का गुस्सा बुधवार को बीएसए दफ्तर पर उतरा। नाराज शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर गेट पर ताला लगा दिया। सूचनापट तोड़कर दरवाजे में लात-घूसें मारे। एडी बेसिक और वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में कामकाज बंद कराया।
सबसे पहले शिक्षामित्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि समायोजन निरस्त होने से 1,70,000 शिक्षामित्र व उनके परिवार के समक्ष रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसके बाद उन्होंने शिक्षा भवन का रुख किया और वहां सभा की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय में जल्द पुनर्विचार याचिका डाले। राज्य सरकार समायोजित शिक्षकों-शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उचित निर्णय ले। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा जत्था बीएसए कार्यालय पहुंचा और सभी कर्मचारियों से बाहर निकलने क ो कहा। इस दौरान कुछ ने गेटों पर लात-घूंसे चलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। वीडियो बना रहे एक युवक से धक्कामुक्की भी की। बीएसए कार्यालय में ताला जड़ने के बाद प्रदर्शनकारी वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय व एडी बेसिक कार्यालय में गए और कर्मचारियों को बाहर निकाला। इससे तीनों कार्यालयों में काम काज ठप रहा। कर्मचारी बाहर खडे़ रहे। इस दौरान कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा।
सभा स्थल पर कई पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण आंदोलन करने की अपील करते रहे। सभा में शिक्षामित्रों ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए है। वह कार्य बहिष्कार करेंगे और अगर तीन दिन में राज्य सरकार सही निर्णय नहीं लेती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुगर सिंह यादव, जिला संरक्षक संजीव यादव, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री अनिल साहू, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
1784 शिक्षा मित्र हुए थे समायोजित
शिक्षामित्रों के अनुसार जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 1784 शिक्षा मित्र समायोजित है। 2014 के पहले बैच में 603 और 2015 में शेष अन्य शिक्षामित्र समायोजित हुए थे।