फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   56 matdan kendr ke 89 matdey isthalo pr dale jayege bote

56 मतदान केंद्र के 89 मतदेय स्थलों पर डाले जाएंगे वोट

Wed, 09 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
56 matdan kendr ke 89 matdey isthalo  pr dale jayege bote
11 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 12 जून को डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में 12 जून को वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान के लिए कुल 56 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 89 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विकासखंड बबीना, बड़ागांव, मोंठ, मऊरानीपुर, बंगरा, चिरगांव एवं गुरसराय में 43 ग्राम पंचायतों में 56 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 83 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। मतदेय स्थलों पर सभी बुनियादी सुविधाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रटों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि बबीना में चार, बड़ागांव में सात, मोंठ में 31, चिरगांव में 27, मऊरानीपुर में 26, बंगरा में 22 एवं गुरसराय में एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। सभी जगहों पर 12 जून को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 11 जून को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के बाद 14 जून को मतगणना कराई जाएगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें, ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण 116 ग्राम पंचायतों का कोरम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। चुनावों के बाद ही इनका कोरम पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed