फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   54 corona positive

छह माह बाद एक दिन में 54 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 04 Apr 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
54 corona positive
demo
ललितपुर। शनिवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का विस्फोट हुआ। एक दिन में छह माह बाद एक दिन में 54 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद में वैश्विक बीमारी का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां बीते एक माह पहले संक्रमण खत्म नजर आ रहा था, लेकिन अब वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई कोविड रिपोर्ट ने सभी को हिला दिया है। यहां पर छह माह बाद एक दिन में सबसे अधिक 54 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। ऐसे में लोगों को कोविड के प्रति जागरूक होकर बचाव करने की आवश्यकता है। घर से निकलते समय मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें। समय-समय पर हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1675 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 731 सैंपल आरटीपीसीआर किट से व 941 सैंपल एंटीजन किट से लिए हैं। इनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर किट की जांच रिपोर्ट में चार व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए। वहीं एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 50 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा में पांच, मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर में छह, सिंचाई विभाग कालौनी में तीन, देवगढ़ रोड जुगपुरा में तीन, इलाइट चौराहा के पास निवासी तीन, मोहल्ला तालाबपुरा निवासी तीन, सिविल लाइन निवासी चार, चौकाबाग निवासी दो व्यक्ति व मोहल्ला नेहरूनगर, कटराबाजार, चौबयाना, नदीपुरा, नझाई बाजार, सरायपुरा व रावरपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तालबेहट कस्बा निवासी दस, ग्राम करीला निवासी एक, ब्लॉक जखौरा के ग्राम राजघाट, ग्राम किसलवास निवासी एक-एक, ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम कछयाहार निवासी एक, महरौनी के कस्बा निवासी एक, बार के ग्राम खजरा निवासी एक व ब्लॉक बिरधा के ग्राम अनौरा व ग्राम गौना निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें 27 संक्रमितों को होम आइसोलेट, दस को एल-3 व दस को एल-2 सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया है। एक बाहर का रहने वाला है। छह अन्य संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया दिलाए जाने की तैयारी की जा रही है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1675 व्यक्तियों के सैंपल लिए, इनमें 54 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed