{"_id":"60bfc2a08ebc3e0d951befa7","slug":"500-students-will-be-grt-tablet-jhansi-news-jhs1966700108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्युदय योजना: पांच सौ छात्रों को मिलेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्युदय योजना: पांच सौ छात्रों को मिलेंगे टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अभ्युदय योजना के तहत मंडल के 500 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। जैम पोर्टल के तहत समाज कल्याण विभाग इनकी खरीद के बाद छात्रों में बांटेगा। छात्र एवं छात्राओं को पचास-पचास फीसदी अनुपात में यह टैबलेट दिए जाएंगे। ढाई साल सालाना आय वर्ग के विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से निशुल्क टैबलेट दिए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग को इनकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल के पांच सौ प्रतिभागियों के बीच यह वितरित किए जाएंगे। टैबलेट पाने वाले के परिवार की आय ढाई लाख रुपये सालाना से कम होनी चाहिए। इस आय वर्ग के दायरे वाले लाभार्थियों को ही यह गैजेट मिलेगा। अगर इस आय वर्ग के छात्रों के साथ लक्ष्य पूरा नहीं होता, तब छह लाख रुपये सालाना आय वालों को शामिल किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के रवींद्र नायक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि इनकी खरीद जैम पोर्टल से होगी। मंडल में 500 अभ्यर्थियों के उपलब्ध न होने पर मंडलायुक्त की संस्तुति के आधार पर अन्य छात्रों को यह लाभ मिल सकेगा। इसके लिए पात्रता की जो अन्य शर्तें तय कि गई उसके मुताबिक अभ्यर्थियों को इस योजना के तहत पंजीकृत होना चाहिए। मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में उसका प्रशिक्षणरत रहना अनिवार्य है। पूर्व में हुई ऑनलाइन परीक्षा के परिणाम के आधार पर वरीयता निर्धारित होगी। अंक बराबर होने पर कम आय वर्ग वाले छात्र को प्राथमिकता मिलेगी। आरक्षण का भी पालन किया जाएगा। आरक्षण के मुताबिक अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर वरीयता के मुताबिक अन्य अभ्यर्थियों में वितरित किया जाएगा। शर्त यह होगी कि अभ्यर्थी ने बीते पांच साल में इसके पूर्व किसी अन्य विभाग से किसी इलेक्ट्रानिक उपकरण का लाभ हासिल न किया हो। परिवार के एक छात्र को ही इसका लाभ मिलेगा। दरअसल, अभ्युदय योजना की शुरूआत झांसी में फरवरी माह में हुई थी। करीब 11 हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज में इन छात्रों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।