फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4900 people take vaccination today will be come 11300 covidshield

4900 को लगी वैक्सीन, 11300 कोवीशील्ड की डोज आज आएंगी

Sat, 03 Jul 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
4900 people take vaccination today will be come 11300 covidshield
झांसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह के बीच जिले में शुक्रवार को 4900 लोगों को वैक्सीन लगी। अब शासन ने झांसी के लिए कोवीशील्ड 11300 डोज का आवंटन कर दिया है। शनिवार की सुबह तक वैक्सीन की खेप झांसी पहुंच जाएगी। हालांकि, ये वैक्सीन चार दिनों के लिए भेजी जा रही हैं। यानी, औसतन रोज 2900 वैक्सीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत के चलते जिले में टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ है। शासन ने जिले में दस हजार वैक्सीन रोज लगाने का लक्ष्य रखा है, जबकि, इससे कम वैक्सीन मिल पा रही हैं। शुक्रवार को लगभग 4100 कोवीशील्ड की पहली और दूसरी डोज लाभार्थियों को लगी। इसके अलावा 787 डोज कोवैक्सीन की लगी। हालांकि, कोवैक्सीन की दूसरी डोज ही लोगों को लगाई गई। अब बुधवार तक के लिए झांसी को कोवीशील्ड की 11300 डोज का आवंटन किया गया है। इसको लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी रवाना हो चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अभी कोवैक्सीन की 6200 की उपलब्धता और है। शनिवार को दूसरी डोज वालों को ही कोवैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कहां, कौन सी लगेगी डोज
शुक्रवार को बड़ागांव गेट बाहर, चांद दरवाजा, इमलीपुरा, इतवारीगंज, अभिभावक स्पेशल सिद्धेश्वर नगर व झोकनबाग, पुलिया नंबर नौ और राजघाट कॉलोनी, सीपरी बाजार, तालपुरा, तहसील स्वास्थ्य केंद्रों पर कोवीशील्ड की प्रथम डोज लगेगी। इसके अलावा शहरी इलाकों में जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, कैंट, मदर टेरेसा, मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण इलाकों में बड़ागांव सीएचसी, बामौर, बंगरा, चिरगांव, गुरसराय, मऊरानीपुर, मोंठ में कोवीशील्ड की प्रथम डोज लगेगी। नगरा, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में कोवीशील्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और आयुर्वेदिक कॉलेज, पुलिस अस्पताल, अर्बन पीएचसी मऊरानीपुर और रेलवे अस्पताल में कोवैक्सीन दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed