फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4.80 lakh fine will be recovered from 38 MBBS students trapped in ragging

Jhansi News: रैगिंग में फंसे 38 एमबीबीएस छात्रों से वसूला जाएगा 4.80 लाख जुर्माना

Fri, 10 Nov 2023 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
4.80 lakh fine will be recovered from 38 MBBS students trapped in ragging
झांसी। मेडिकल कॉलेज में सितंबर में हुई रैगिंग के बाद पैरामेडिकल कॉलेज में दो बैच के छात्रों की भिड़ंत के मामले में 38 एमबीबीएस छात्रों पर पांच से लेकर 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। अब इन छात्रों से 4.80 लाख का जुर्माना वसूला जाएगा। ये सभी छात्र 2019 और 2020 बैच के छात्र हैं। कमेटी की रिपोर्ट के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 29 सितंबर की रात को सीवी रमन हॉस्टल की कैंटीन में शराब के नशे में धुत 2019 बैच के चार छात्रों ने 2020 बैच के दो एमबीबीएस छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटा था। बचाने आए साथियों पर भी लोहे की रॉड, ईंट से हमला बोल दिया था। इसमें एक जूनियर छात्र का सिर फट गया। जब ये घटना हुई तो 2019 बैच के छात्रों ने 2021 के एमबीबीएस छात्रों को अपने समर्थन में बुला लिया था। क्योंकि, हॉस्टलों में सम बैच के छात्र एक साथ और विषम बैच के एक साथ रहते हैं। ऐसे में 2020 और 2021 बैच के छात्रों के बीच भी मारपीट हुई थी। देर रात 2020 बैच के छात्र पैरामेडिकल कॉलेज में रह रहे 2021 बैच के कुछ जूनियर्स को पीटने पहुंच गए थे। मामले की जांच कर रही एंटी रैगिंग कमेटी ने 2019 बैच के दो सीनियर्स को दोषी मानते हुए कक्षाओं से छह-छह महीने के लिए निलंबित कर दिया था। अब पैरामेडिकल कॉलेज में हुई भिड़ंत के दोषी 2019 और 2020 के छात्रों पर जुर्माना लगाया गया है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के बाद 29 छात्रों पर 15 हजार और नौ छात्रों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed